Friday, October 1, 2021

 खतरा सिग्नल
खतरा सिग्नल पार हो, ऐसी घड़ी न आय।
दुर्घटना से सबक ले, करलो चंद उपाय।।
सिग्नल की पहचान में, यदि शंका हो जाय।
गाड़ी को रोको सखा, सबको देओ बताय।।
पीला सिग्नल पूर्व ही, जो सतर्क हो जाय।
खतरा सिग्नल तक नहीं, भूले से भी जाय।।
गाड़ी काबू में चले, लो विश्वास जगाय।
याद रखो एक पल कभी, अति विश्वास न आय।।
जिन बातों से काम में, बाधा तुमको आय।
कोशिस करना बस यही, कोई और न फंसने पाय।।
गाड़ी आती देखकर, लाइट दियो झुकाय।
रात समय भ्रम से कोई, सिग्नल पार न जाय।।
जीवन मे SPAD का, सपना भी आ जाय।
और सजग होकर चलो, सत्य न होने पाय।।
यह मन मत धारण करो, मुझसे चूक न होय।
गलत न हो निर्णय कभी, मन मे रखो संजोय।।
तन मन से चौकस रहो, गति चाहे कम होय।
सावधान यदि ना रहे, दुर्घटना तब होय।।
सजग, सतत निर्व्यसन हो, मन संकल्प संजोय।
खतरा सिग्नल से सदा, दूर रहो सब कोय।।
खतरा सिग्नल से डरो, गति विकराल न होय।
पराभूत आलस करो, मन 'अशोक' तब होय।।
-अशोक शर्मा (मोटरमैन-कल्याण)

No comments:

कोहरे के मौसम

कोहरे का मौसम आया है, हर तरफ अंधेरा छाया है। मेरे प्यारे साथी-2, हॉर्न बजा, यदि दिखे नहीं तो, धीरे जा।। कभी घना धुंध छा जाता है, कुछ भी तुझे...