Monday, December 5, 2022

कोहरे के मौसम

कोहरे का मौसम आया है,
हर तरफ अंधेरा छाया है।
मेरे प्यारे साथी-2, हॉर्न बजा,
यदि दिखे नहीं तो, धीरे जा।।
कभी घना धुंध छा जाता है,
कुछ भी तुझे नजर ना आता है।
जो पीछे बैठा-2, उसे बुला।
गाड़ी के आगे, उसे चला।।
भाई गति नियंत्रित करना है,
सिग्नल से पहले रुकना है।
गाड़ी को बेशक-2, सहज़ चला,
दुर्घटना से तो, देर भला।।
बिल्कुल भी नहीं घबराना है,
गति स्वयं सुनिश्चित करना है।
यदि ठीक दिखे तो-2, साठ चला।
यदि धुंध घनी तो, सरक चला।।
हर पल चौकन्ना रहना है,
हर तरफ ध्यान भी रखना है।
कोहरे में सारी-2, लैंप जला,
रह सावधान कर, सबका भला।।

No comments:

कोहरे के मौसम

कोहरे का मौसम आया है, हर तरफ अंधेरा छाया है। मेरे प्यारे साथी-2, हॉर्न बजा, यदि दिखे नहीं तो, धीरे जा।। कभी घना धुंध छा जाता है, कुछ भी तुझे...