Friday, January 4, 2013

बापू तेरे देश की हालत

गली-गली में आन्दोलन और,
जन - जन में आक्रोश है।
बापू तेरे देश की हालत,

फिर  से  डांवा - डोल  है।।

भ्रष्टाचार चरम सीमा पर,
पाप  बढ़ा  घनघोर  है।
धर्म  की कोई बात न करता,

अधरम का ही जोर है।।
 

रक्षक ही भक्षक बन बैठे,
रखवाला ही  चोर  है।
पैसों से कानून बिक रहा,

बात  बड़ी  दिल-तोड़  है।।
 

मानव की तो हुयी तरक्की,
मानवता  कमजोर  है।
ताकत से चल रही विरासत,

प्यार  को  नहीं  ठौर  है।।
 

ज्यों-ज्यों कदम बढे कलयुग के,
जीवन  हुआ  कठोर  है।
माँ बहनों की घर के बाहर,

लाज़ लुटे हर ओर  है।

किस से कहूँ ह्रदय की पीड़ा,
कोई  न  देता  गौर  है।
सुबक-सुबक कर दिल है रोता,

विह्वल  भाव - विभोर  है।।

3 comments:

PRACHI said...
This comment has been removed by the author.
PRACHI said...

Sundar Kavita

Ashok Sharma said...

Thank you so much Prachi

कोहरे के मौसम

कोहरे का मौसम आया है, हर तरफ अंधेरा छाया है। मेरे प्यारे साथी-2, हॉर्न बजा, यदि दिखे नहीं तो, धीरे जा।। कभी घना धुंध छा जाता है, कुछ भी तुझे...